फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रही। कुलपति कार्यालय के बाहर चल रहे अनशन में नौवें दिन इकाई कार्यकर्ता रिया और शोध इकाई कार्यकर्ता रितेश अगले 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे। इससे पहले आठवें दिन विश्वविद्यालय विस्तारक राकेश नाथ और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमन अदिति ने 24 घंटे का अनशन पूरा किया। एबीवीपी इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि फीस में भारी बढ़ोतरी से आम परिवारों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करना छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें