फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी में फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं

Mon, 01 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हाजिरी में फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों पर सरकार शिकंजा कसने जा रही है। कई स्कूलों से शिक्षकों के बिना छुट्टी लिए नदारद रहने की शिकायतें मिलने पर सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने शिक्षा निदेशालय को स्कूलों का निरीक्षण करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय में बिना छुट्टी के शिक्षकों के स्कूलों से गैर हाजिर रहने की कई शिकायतें पहुंची हैं।

शिकायतों के मुताबिक कई स्कूलों में शिक्षक छुट्टी का प्रार्थना पत्र एडवांस में किसी अन्य शिक्षक के पास रखते हैं, निरीक्षण टीम के आने पर अन्य शिक्षक पत्र में तारीख लिखकर उसे जमा करवा देता है जिससे गैर हाजिर शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा कई स्कूलों से शिकायतें मिली हैं कि कुछ शिक्षक छुट्टी से लौटने के बाद एक साथ बीते दिनों में उपस्थिति की हाजिरी भर देते हैं। कई शिक्षक सुबह हाजिरी लगाकर दिन भर नदारद रहते हैं।

ऐसे मामलों में अब सरकार ने सख्ती से कार्रर्वाई करने की तैयारी की है। इसके तहत स्कूलों के औचक निरीक्षण करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। निरीक्षण में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने कहा कि हाजिरी में फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस तरह की गतिविधियां स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे मामलों को सामने लाया जाएगा।

बायोमीट्रिक का ट्रायल फेल- प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से लगाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा किया गया ट्रायल फेल रहा है।

ऐसे में अब स्कूलों में मशीनें लगाने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। विभाग नए सिरे से मामले पर विचार कर रहा है। कॉलेजों में शिक्षक बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें