फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: खोखे में आग लगाकर व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास

Sat, 03 Apr 2021 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पुरुवाला (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की शिवपुर पंचायत के काहनूवाला गांव में खोखे में आग लगाकर व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया। इनकी पहचान नहीं हो सकी है। भीतर सोए व्यक्ति ने जब बाहर निकलने का प्रयास किया तो दो नकाबपोशों ने उसे भीतर धकेलने का भी प्रयास किया। आगजनी में पालतू कुत्ता जिंदा जल कर मर गया। पुरूवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पांवटा साहिब की काहानूवाला शिवपुर पुल के छोर पर एक झोपड़ीनुमा कच्चा खोखा बना था। 

विज्ञापन


खोखे में संजय कुमार निवासी काहनूवाला रहता है। जो चाय, बिस्कुट और अंडे बेच कर अपना गुजर बसर करता है। शुक्रवार देर रात को कुछ शरारती तत्वों ने उसके खोखे में आग लगा दी। संजय का कहना है कि जब आग  की लपटें उठती देखी तो उसने बाहर भागने का प्रयास किया। लेकिन, मुंह को ढक कर मौके पर दो लोगों ने उसे आग की तरफ धकेलने का प्रयास किया। किसी तरह से वह बाहर निकला। हालांकि, पीड़ित व्यक्ति के बयान में कितनी सत्यता है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आगजनी की इस घटना में भीतर सोया कुत्ता जलकर मर गया हे। खोखे में रखा सामान भी जल गया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत मिली है।  पुरुवाला पुलिस टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें