फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, दो बेटे भी घायल

Fri, 23 Feb 2024 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

भराड़ी के पास रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर कुछ युवाओं ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर शहर के साथ लगते मंडी भराड़ी के पास रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर कुछ युवाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। उनके दोनों बेटों के साथ भी मारपीट की। मारपीट में बंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शिकायत मिलने पर सदर थाना में हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच अभी फरार हैं।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। उस समय बंबर ठाकुर और उनके बेटे दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड रेलवे के महाप्रबंधक के कार्यालय में काम संबंधी मुद्दों पर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवक वहां पहुंचे। रेल लाइन में निर्माण कार्य में रोजगार के मुद्दे पर बंबर ठाकुर और उनके बीच बहस और गालीगलौज हो गया। इसी बीच युवकों ने बंबर ठाकुर पर हमला कर दिया और बीचबचाव करने आए उनके बेटों की भी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर नौणी के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे बंबर ठाकुर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंजीत नड्डा निवासी गांव बागी बिनौला तहसील सदर, गौरव कुमार निवासी डियारा सेक्टर, सौरभ पटयाल निवासी जाहरी डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं, प्रदीप कुमार निवासी धौण कोठी तहसील सदर, सूरज निवासी पंजगाईं तहसील सदर और कुलभूषण निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

समर्थकों ने की नारेबाजी, भाजपा पर लगाया आरोप
हमले के बाद उनके समर्थक रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय के बाहर पहुंचे। भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल, जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बंबर ठाकुर कंपनी के कार्यालय में ही मौजूद रहे। उन्हें अस्पताल पहुंचाने तक उनके समर्थक उनके साथ रहे। समर्थकों ने वहां भी नारेबाजी की। बंबर ठाकुर की पत्नी भावना ठाकुर, कांग्रेस नेता अधिवक्ता प्रवीण कुमार सहित कई समर्थकों ने कहा कि जिन युवकों ने यह हमला किया, वह भाजपा नेताओं के साथ रहते हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर ही उन्होंने मारपीट की है। उन्होंने मांग उठाई की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

उधर, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बंबर ठाकुर का हालचाल पूछा। कहा कि पुलिस की कार्रवाई में कोई कोताही होती है तो मुद्दा विधानसभा में भी उठाएंगे, लेकिन उन्हें विश्वास है कि पुलिस इसमें कड़ी कार्रवाई करेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की है।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर पर हमला करने वालों पर हो कार्रवाई : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन से इस हमले के दोषियों को जल्द हिरासत में लेने को कहा है। समाज विरोधी तत्वों व हिंसा या उपद्रव फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें