फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम पर हमला कर, बीओ को किया लहूलुहान, करना पड़ा हवाई फायर

Sat, 08 Aug 2020 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला चंबा में अवैध कटान और घर में लकड़ी होने की सूचना पर दबिश देने जा रही वन विभाग की टीम पर वनकाटुओं और उनके साथियों ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की कीड़ी क्षेत्र के साहलुंई गांव की है। हमलावरों ने आसपास की बिजली बंद कर बीओ, दो वनरक्षकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को घेर लिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए डंडों से हमला कर दिया। इसमें वनखंड अधिकारी सुनील कुमार बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


जान बचाने के लिए टीम को हवाई फायर करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण मौके से भागे। गंभीर हालत में बीओ को चंबा मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर किया गया है। अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वनरक्षक भुवन पाल व सुरेश कुमार को भी चोट लगी है। इन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि देर शाम सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। वन विभाग के घायल अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन


उधर, फॉरेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अब्दुल हमीद ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों पर इस तरह से हमला करना अमानवीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें