फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के न आने से गुस्साए तीमारदार ने प्रशिक्षु महिला डॉक्टर पर किया हमला

Thu, 27 May 2021 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)

सार

कोविड अस्पताल नेरचौक में एक कोरोना संक्रमित मरीज के तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु डॉक्टर पर ड्रिप स्टैंड से हमला कर दिया। फाइनल ईयर की छात्रा इस हमले में बाल-बाल बची है। आरोपी ने वार्ड में भी तोडफ़ोड़ की है।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज नेरचौक के कोविड वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज के तीमारदार ने बुधवार रात को ड्रिप स्टैंड से एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर बाल-बाल बची हैं। मौके पर मौजूद अन्य डॉक्टरों ने बीच बचाव किया। इस घटना में किसी को चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।

विज्ञापन


रात को उसके साथ मौजूद तीमारदार डॉक्टर को बार-बार बुलाने लगा। डॉक्टर के न आने से खफा तीमारदार आपे से बाहर हो गया और तैश में वार्ड में तोड़फोड़ करने लगा। इसी बीच उसने डॉक्टर पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। बल्ह थाना की पुलिस टीम ने मौके पर आकर मामले की छानबीन भी की लेकिन डॉक्टरों ने किसी प्रकार की आगामी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

इसके पीछे तर्क देते हुए पुलिस से कहा गया कि जिस तीमारदार ने यह हरकत की है, उसके परिजन की स्थिति काफी नाजुक है। यदि इस स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हैं तो इससे उसे आघात पहुंच सकता है।
विज्ञापन


तीमारदार की मनोस्थिति को देखते हुए फिलहाल आगामी कार्रवाई करने से इनकार किया गया है। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने कहा कि लिखित में शिकायत आई है लेकिन फिलहाल आगामी कार्रवाई से इनकार किया गया है। यदि आगामी कार्रवाई के लिए कहेंगे तो मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें