भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हर मौसम में खुली रहने वाली अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार ने रोहतांग दर्रे के नीचे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस सुरंगका निर्माण कराने का निर्णय लिया था और सुरंग के दक्षिणी पोर्टल पर संपर्क मार्ग की आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गई थी।
नड्डा ने सभी हिमाचल वासियों को बहुत-बहुत बधाई दी। कहा कि अटल टनल भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर (सीमा अवसंरचना) को नई ताकत देगी। यह विश्वस्तरीय बॉर्डर कनेक्टिविटी का जीता-जागता उदाहरण है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोलंगनाला में मुख्य अतिथि के तौर पर कुल्लवी हस्तशिल्प की ओर से बनाए गया कुल्लवी मफलर, टोपी और शांगरी रामायण का चित्र भेंट किया।
इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री को एक उनके द्वारा 2000 में सोलंगनाला में की गई पैराग्लाइडिंग की तस्वीर भेंट की। इसे मोदी ने देखा और मुस्कराएं। उल्लेखनीय है कि बुरूआ गांव के बुद्धि प्रकाश ने मोदी को वर्ष 2000 में पैरागलाइडिंग करवाई गई थी और बुद्धि प्रकाश एक पायलट के तौर पर ग्लाइडर चला रहे थे।