फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: अब मार्च में होगी एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की काउंसलिंग

Mon, 14 Feb 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अब दूसरे चरण की एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया मार्च में करवाई जाएगी। मेडिकल विवि ने इसके लिए सोमवार को नई तिथियां निर्धारित कर ली हैं। दूसरे राउंड की 350 सीटों के लिए कॉलेज च्वाइस हो चुकी हैं। अब अभ्यर्थियों को चार मार्च को कॉलेज अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
अटल मेडिकल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से अब दूसरे चरण की एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया मार्च में करवाई जाएगी। मेडिकल विवि ने इसके लिए सोमवार को नई तिथियां निर्धारित कर ली हैं। दूसरे राउंड की 350 सीटों के लिए कॉलेज च्वाइस हो चुकी हैं। अब अभ्यर्थियों को चार मार्च को कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। इसके अलावा सात मार्च को फाइनल लिस्ट डिस्पले कर दी जाएगी और 9, 10, 11 को दाखिले किए जाएंगे। इसकी पुष्टि परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया की चल रही काउंसलिंग की तिथियां बढ़ने के कारण हमारी दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रभावित हुई है। अब इस काउंसलिंग को चार मार्च से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि पहले चरण की काउंसलिंग में कुल 650 अभ्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है, जबकि कुल सीटे 1010 हैं। अब दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में सभी सीटें भरी जानी हैं। दूसरे राउंड के लिए वेकेंसी पोजिशन पहले 9 फरवरी को डिस्पले किया गया था। इसमें कहां कहां कितनी सीटें भरी जानी है इस बारे में अभ्यर्थियों को बताया गया था। इसके बाद 10 और 12 फरवरी को दूसरे राउंड के लिए अभ्यर्थियों से कॉलेज च्वाई मांगी जाएगी। कॉलेज च्वाइस आने के बाद सभी अभ्यर्थियों को 18 फरवरी को अलॉकेशन की जानी थी मगर ऑल इंडिया की काउंसलिंग की तिथियां बढ़ने के चलते स्टेट की काउंसलिंग पर रोक लग गई और अब यह काउंसलिंग मार्च में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें