हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत नए प्रमोट डीआईजीपी अरूल कुमार डीआईजी अपराध और जी शिवाकुमार को डीआईजी राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तैनात किए गए हैं।
सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत नए पदोन्नत डीआईजी अरूल कुमार डीआईजी अपराध और जी शिवाकुमार को डीआईजी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तैनात किए गए हैं। वहीं, तैनाती का इंतजार कर रहे अरविंद दिग्विजय नेगी को एसपी एसडीआरएफ जुन्गा शिमला, पहली एचपीएपी के कमांडेंट अभिषेक यादव को एसपी चंबा लगाया गया है।
विज्ञापन
एसपी कानून एवं व्यवस्था पुलिस मुख्यालय शिमला भगत सिंह को कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा तैनात किया है। वहीं, एसपी एसडीआरएफ जुन्गा राकेश सिंह को कमांडेंट पांचवीं आईआरबीएन बस्सी बिलासपुर तैनात किया है। दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय शिमला में आईजी कल्याण व प्रशासन डीके यादव एडीजी कानून एवं व्यवस्था का का कार्यभार भी देखेंगे। वहीं आईजी एपीएंडटी एडीजी एपीएंडटी से संबंधित कार्य भी देखेंगे।