फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 13 Apr 2023 05:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अटल मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल विवि ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 113 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा पास की है, जबकि 33 को दोबारा परीक्षा देनी होगी। फरवरी 2022 में हुई परीक्षा में विभिन्न विषयों में कुल 146 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था।

विज्ञापन


पैथालॉजी में 15 प्रशिक्षुओं की री अपीयर आई है। माइक्रोबायोलॉजी में दो, फार्माकॉलोजी में सात, पैथालॉजी-फार्माकोलोजी में दो, फार्मा, पैथो और माइक्रो में पक्ष्प्रशिक्षुओं की री अपीयर आई है। पैथो, माइक्रो, फार्मा और एन्वायरनमेंटर एजूकेशन में दो प्रशिक्षुओं को दोबारा परीक्षा देनी होगी। उधर, अटल मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें