वहीं, हिमाचल प्रदेश विवि ने बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में सत्र 2021-22 में विभिन्न संबद्ध संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग के पहले दौर के बाद अस्थायी सीट आवंटन की सूची जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को 15 और 17 फरवरी को आवंटित कॉलेजों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेजों की छानबीन के बाद स्थायी प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कॉलेज के स्तर पर बनी एडमिशन कमेटी दस्तावेजों के आधार पर तय पात्रता शर्र्तों को मद्देनजर रखते हुए प्रवेश पर अंतिम निर्णय देगी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के हुए पहले दौर में नीट यूजी-2021-22 के प्राप्तांक आधार पर भरे गए ऑनलाइन फार्म और दस्तावेजों के आधार पर ही अस्थाई सीट आवंटन सूची तैयार की गई है। कॉलेजों में रिपोर्ट करने पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म का प्रिंट, संबंधित श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की मूल प्रति सहित प्रोस्पेक्टस में दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर आवश्यक दस्तावेज दिखाने होंगे।