फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: बीडीएस प्रथम वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 10 मई से, शेड्यूल जारी

Fri, 28 Apr 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने शेड्यल जारी कर दिया है और फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि 1 मई से 4 मई तक है। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीडीएस फर्स्ट ईयर के सप्लीमेंटरी एग्जाम 10 मई से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने शेड्यल जारी कर दिया है और फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि 1 मई से 4 मई तक है। संबंधित अभ्यार्थियों और मेडिकल कॉलेज के सत्यापन 6 और 7 मई को होंगे। अभ्यर्थी 8 मई को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन


वहीं यह परीक्षाएं दस मई से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा जो डेटशीट जारी की गई है, उसके मुताबिक 10 मई को पहली परीक्षा होगा। यह परीक्षा जनरल एनाटॉमी इंक्लूडिंग एंब्रियोलॉजी एंड हिस्ट्री की होगी। 11 मई को जनरल हुमन फिजियोलॉजी एंड बायोकेमेस्ट्री की परीक्षा होगी। 12 मई को डेंटल एनाटॉमी एंब्रॉलॉजी एंड ओल्ड हिस्ट्रोलॉजी की परीक्षा और 13 मई को एनवायरमेंट एजूकेशन की परीक्षा करवाई जाएगी।

बी फार्मेसी आयुर्वेद के पहले सेमेस्टर का परिणाम घोषित
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने बी फार्मेसी आयुर्वेद के पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 39 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 36 पास हुए हैं, जबकि तीन रिअपीयर हुए हैं। इनको दोबारा से परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें