फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल जब सीएम थे तो अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था औद्योगिक पैकेज: अनुराग

Fri, 08 Nov 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के समापन पर केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने याद करवाया कि वर्ष 2002 में जब प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे तो उस वक्त पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल प्रदेश के लिए औद्योगिक पैकेज का बड़ा तोहफा दिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद अनेक विकास योजनाओं से देश की सूरत बदल रहे हैं। इनसे हिमाचल को भी बहुत लाभ हो रहा है।  

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टीम के अधिकारियों मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव संजय कुंडू और अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार के प्रयासों की सराहना की। कहा  कि अब उन्हें एमओयू के बाद उद्योगों की स्थापना को टाइम बाउंड करना होगा, इससे समय पर धरातल पर निवेश उतरे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग बहुत मेहनती हैं। वे अगर विभिन्न क्षेत्रों में बाहर काम कर सकते हैं तो यहां क्यों नहीं कर सकते हैं? उनकी मेहनत यहां भी रंग लाएगी। उद्योग लगाने के लिए बहुत काम करना पड़ता है, लेकिन वे सकारात्मक सोच वाले हैं। अनुराग ठाकुर ने देश विदेश से आए उद्यमियों का हिमाचल में पधारने पर धन्यवाद किया।  

विज्ञापन

हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं : राज्यपाल 

- फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के समापन पर कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हिमाचल बहुत सुंदर जगह है। यहां का वातावरण पर्यटन के लिए बहुत ही अनुकूल है।

इस दिशा में निवेशकों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के राज्यपाल के रूप में आना उनका बहुत बड़ा भाग्य है। उन्होंने देश-विदेश से आए निवेशकों के हिमाचल में बड़ी संख्या में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की और आह्वान किया कि वे यहां जमकर निवेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें