फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग में बड़ा सड़क हादसा, तीन परिवारों के 11 लोगों की मौत

Thu, 23 Aug 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली-लेह हाईवे पर रोहतांग दर्रे के समीप राहनीनाला में बुधवार आधी रात एक स्कॉरपियो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन परिवारों के 11 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इनमें तीन बच्चे, पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त वाहन के परखच्चे उड़ गए। बचाव कार्य के लिए गए पुलिस दल को मौके पर इधर-उधर शव बिखरे पड़े हुए मिले।

मृतकों में 10 चंबा जिले की पांगी घाटी और एक महिला लाहौल-सपीति जिले की रहने वाली थी। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 20-20 हजार फौरी राहत दी है।

विज्ञापन

यह बताया जा रहा हादसे का कारण

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण धुंध और खराब मौसम माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। सूचना मिलने पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार गाड़ी (एचपी 45-7000) बुधवार आधी रात को लगभग 12:20 बजे गुलाबा बैरियर से रोहतांग की तरफ निकली थी और यह पांगी जा रही थी। इसी बीच राहनीनाला के समीप गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

रात्रि के दौरान इस घटना का किसी को पता नहीं लग पाया। वीरवार सुबह हादसे का पता चलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन

यहां देखिए मृतकों की सूची

मृतकों में पांगी के शौर की रहने वाली कल्पना देवी पत्नी राकेश कुमार और उनका दो साल का बेटा आयुष्मान, बिष्ठो की रहने वाली अंजना (30) और उनका डेढ़ साल का बेटा नक्श, चचोली के रहने वाले धर्म सिंह (40) और उनकी पुत्री कुंती (7), कुफा की रहने वाली मोनिका (23), गाड़ी चालक ग्रोस्ती निवासी प्रेमराज (29) और मीना (27) पत्नी राजेश कुमार निवासी कोतिंग जिला लाहौल-स्पीति, ऊषा कुमारी पुत्री मेहर चंद निवासी खंजियार, पांगी और प्रेम सिंह पुत्र देवी राम निवासी चसव भटोरी, पांगी शामिल हैं। मृतका अंजना के पति मुकेश कुमार सतर्कता विभाग कुल्लू में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। पत्नी और बेटे की मौत से आहत मुकेश ने बताया कि बुधवार शाम को ही पत्नी और बेटे को पांगी के लिए इस गाड़ी से रवाना किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें