विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें तेलंगाना राज्य का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें तेलंगाना राज्य का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पठानिया ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल प्रदेश राज्य के गवर्नर के रूप में एक बेहतरीन व सफल कार्यकाल रहा है तथा इस दौरान इनका प्रदेश को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलता रहा है। पठानिया ने कहा कि उनके हमेशा ही शिव प्रताप शुक्ल के साथ पारिवारिक तथा व्यक्तिगत संबंध रहे हैं, जिन्हें वह लंबे अंतराल तक स्मरण रखेंगे। इस अवसर पर पठानिया ने उन्हें गुलदस्ता, टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।