मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गत दो वर्षों में 31 जनवरी, 2020 तक प्रदेश को सेंट्रल रोड फंड के तहत केंद्र से 26 योजनाओं के निर्माण के लिए 466.36 करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृति हुई है। इनमें 15 पुल और 11 सड़कें शामिल हैं। उन्होंने यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
419 उद्योगों को नोटिस, 35 इकाइयों को लगाया जुर्माना
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गत 2 वर्षों में 31 जनवरी, 2020 तक बद्दी, बरोटीवाला नालागढ़ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 419 इकाइयों को एक्ट 1974 और एक्ट 1981 के तहत नोटिस जारी किए हैं।
इन इकाइयों में से 35 को पर्यावरण नुकसान भरपाई करने के लिए 4938626 का जुर्माना लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि अभी तक 35 में से 21 इकाइयों से 3857376.00 का जुर्माना वसूला गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लारजी झील में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 6,93,93,000 रुपये की राशि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली और प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड को दी गई है। उन्होंने यह जानकारी विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
सीएम ने कहा कि लारजी में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए विभाग ने नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली को 3,21,93,000 रुपये की धनराशि स्वीकृति की है।
2,84,70,120 रुपये की धनराशि कार्यकारी एजेंसी द्वारा खर्च कर दी है और 37,22,880 रुपये की धनराशि शेष है। बिजली बोर्ड को 3,72,00,000 रुपये की राशि जारी की है। अभी तक 1,45,96,000 रुपये की राशि एजेंसी की ओर से खर्च कर दी है।
2,26,04,000 रुपये की राशि शेष है। संस्थान की ओर से वाटर स्पोर्ट्स के लिए आर्टिफिशियल जैटी, जैट स्की, जैटोवेटर, ई हाईड्रोफोइल, कैटापुल्ट और वैट सूट जूते देहरादून की कंपनी से लिए जा रहे हैं।