ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सदन तो अवगत कराया कि प्रदेश की 3615 पंचायतों में से 474 के पास अपने पंचायत घर नहीं है। जिला मंडी में सबसे ज्यादा 110 पंचायतों में अपनी पंचायत घर तक नहीं हैं। जिला मंडी में सबसे ज्यादा 110 पंचायतों में अपनी पंचायत घर तक नहीं कांग्रेस विधायक नंद लाल ने इस संबंध में सवाल पूछा और मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि विभाग ने कुल 2065.25 लाख की राशि पंचायत घरों को जारी की है। मंडी में 65 पंचायतों को कुल 676.00 लाख रुपए दिए हैं।
जिला पंचायतें कितने पंचायत घर नहीं
बिलासपुर 176 26
चंबा 309 30
हमीरपुर 248 19
कांगड़ा 814 70
कुल्लू 235 33
लाहौल स्पीति 45 9
किन्नौर 73 12
मंडी 559 110
शिमला 412 67
सिरमौर 259 38
सोलन 240 37
ऊना 245 23
10 जिलों की नई पंचायतों के निर्माण के लिए स्वीकृत कुल 2066.25 लाख की राशि
जिला पंचायतें पंचायत घरों को मंजूर धनराशि लाख में
बिलासपुर 4 77.00
चंबा 4 32.66
हमीरपुर 1 11.00
कांगड़ा 30 421.80
कुल्लू 12 143.00
मंडी 65 676.00
शिमला 32 363.14
सिरमौर 12 130.00
सोलन 9 120.00
ऊना 6 91.65