फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Fri, 14 May 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया।

एक दिन उसने कहा कि उसकी पत्नी उससे मिलना चाहती है। जब वह उसके घर गई तो उस अफसर के अलावा वहां कोई नहीं था। आरोपी अफसर ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी पीड़ित हेड कांस्टेबल के साथ छेड़खानी की गई। इस बात की जानकारी उसने अपने सहकर्मियों को भी दी।
विज्ञापन


महिला पुलिस थाने ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश पुलिस की राज्यस्तरीय यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी को भी मामला दिया जा रहा है।

इसकी जांच एसपी रैंक की एक महिला पुलिस अफसर करेंगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुलिस अफसर को शिमला पुलिस के अहम पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच करने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, जबकि डीजीपी संजय कुंडू से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें