फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय शर्मा ने कांग्रेस से मंडी संसदीय सीट के लिए दावा ठोका

Thu, 10 Jun 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आश्रय पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पौत्र और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे हैं। आश्रय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंडी उपचुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी को अपना फीडबैक दे दिया है। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए बतौर पार्टी प्रत्याशी दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान उपचुनाव लड़ने का आदेश देगा तो वह चुनाव लड़ेंगे। यही नहीं, अगर किसी अन्य नेता को चुनाव मैदान में उतारा जाता है तो वह पूरी ताकत के साथ उनके प्रचार में जुट जाएंगे। शर्मा प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त से मुलाकात करने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला आए थे। 

विज्ञापन


आश्रय पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पौत्र और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे हैं। आश्रय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंडी उपचुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी को अपना फीडबैक दे दिया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से आश्रय शर्मा ने पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था। यह सीट भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें