फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूर पढ़ें, पीओके पर सिंघल का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल ने कश्मीर पर हो हल्ला मचाने वाले कश्मीर को चेतावनी के लहजे में जवाब दिया है कि अब भारत भी पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर रहेगा।
विज्ञापन


उनसे सवाल पूछा गया कि भारत ने कभी भी पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर शोर नहीं मचाया कि कश्मीर हमारा है। इसके जवाब में सिंघल ने साफ शब्दों में कहा कि इस संदर्भ में 1990 में संसद में प्रस्ताव पारित कर आवाज उठाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद भारत ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।

उन्होंने कहा इससे पहले देश का कोई दबदबा नहीं था, इसलिए पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता था। अब हम पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

लव जेहाद के नाम पर नहीं होगा धर्म परिर्वतन

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय नेता अशोक सिंघल ने धर्मशाला में कहा कि धर्म परिवर्तन और लव जेहाद के नाम पर अब गलत गतिविधियां नहीं चलेंगी।

भारत में विभिन्न संप्रदायों के लोग रहते हैं। इन विभिन्न संप्रदाय के लोगों को प्रलोभन देकर कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं करवा सकेगा। कांगड़ा में सिंघल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से अब पूरे विश्व में हिंदुओं को सम्मान मिलेगा।

पुराना कांगड़ा के जैन मंदिर में मध्यप्रदेश के मोहन खेड़ा तीर्थ के जैन मुनी विश्वचंद्र मुनी विजय और राज्य मठ मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनमोहन दास के साथ पूजा अर्चना के लिए पहुंचे सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद सभी देशों में भारत का रुतबा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदुओं के लिए मानव अधिकार पूरे विश्व में नहीं हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। सिंघल जैन मंदिर में करीब 25 मिनट तक रुके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें