राज्य परिवहन अथारिटी के सचिव और अतिरिक्त आयुक्त परिवहन आशीष कुमार कोहली को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है। एचएएस अधिकारी घनश्याम चंद के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ है।
कांगड़ा बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे गंधर्व राठौर
आईएएस अधिकारी विनोद कुमार, सीपी वर्मा, संदीप कुमार और डीसी नेगी की चुनाव ड्यूटी के बाद इनके विभागों का अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को दिया गया है। आईएएस अधिकारी जतिन लाल निदेशक भू-रिकॉर्ड शिमला, बंदोबस्त अधिकारी शिमला मंडल का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। आईएएस अधिकारी गंधर्व राठौर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, मनोज कुमार चौहान विभागीय जांच आयुक्त और एचएएस अधिकारी सुनील वर्मा संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है।