फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चंडीगढ़ के आशीष ने जीती तारादेवी मेले की बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
धामी के पहलवान भूपेंद्र बने उपविजेता
विज्ञापन

विजेता पहलवान को मिला 51 हजार रुपये का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के तारादेवी मंदिर में चंडीगढ़ के आशीष ने धामी के पहलवान भूपेंद्र को हराकर बड़ी माली अपने नाम की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सोमवार को शारदीय नवरात्र और महाष्टमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दंगल में हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, होशियारपुर, सोलन और चंबा सहित अन्य क्षेत्रों के करीब 200 पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें बाल पहलवान भी शामिल रहे, जिनके मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। दंगल दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ। देर शाम तक चले मुकाबलों को देखने के लिए 700 से 800 लोग जुटे रहे। अंतिम मुकाबला चंडीगढ़ के आशीष और धामी के भूपेंद्र के बीच हुआ। इसमें आशीष ने भूपेंद्र को चित कर बड़ी माली जीत ली। इसके बाद विजेता पहलवान आशीष को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता भूपेंद्र को 31 हजार रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दोनों पहलवानों ने तारादेवी माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ललित शर्मा, राम कृष्ण शांडिल, देवेंद्र शर्मा, श्रीकांत भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा और पूर्व विधायक सोहन लाल सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें