फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क हादसे में आशा वर्कर की मौत, बालूगलोआ में कार-स्कूल बस की टक्कर

Tue, 12 Dec 2023 12:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब(कांगड़ा)

सार

आशा वर्कर सुभद्रा देवी सोमवार को धर्मशाला में आयोजित प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल पर आयोजित रैली में भाग लेने आई थी।
विज्ञापन
बालूगलोआ में कार और स्कूल बस के बीच टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी रैहन के तहत एक सड़क हादसे में आशा वर्कर की मौत हो गई। आशा वर्कर सुभद्रा देवी सोमवार को धर्मशाला में आयोजित प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल पर आयोजित रैली में भाग लेने आई थी। सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह रैहन पहुंची। उसका बेटा उसे बस स्टॉप पर लेने आया।

विज्ञापन


दोनों दोपहिया वाहन पर सवार होकर घर जा रहे थे, तभी एक वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे आशा वर्कर की मौत हो गई। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उधर, नगरोटा बगवां क्षेत्र के बालूगलोआ में भी मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और स्कूल बस के बीच टक्कर हुई है। बस में सवार यात्री और कार चालक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें