फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर की एकता यात्रा में साथ रहे थे अरुण जेटली और सुषमा स्वराज

Sun, 25 Aug 2019 11:39 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल परिवार के सबसे करीबी नेता के तौर पर जाना जाता रहा है।

विज्ञापन


श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए आयोजित एकता रैली के दौरान भी जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार उस दौरान अनुराग ठाकुर के साथ रैली में शामिल रहे थे।

 राष्ट्रीय ध्वज फहराने से संबंधित एकता यात्रा को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रोक दिया था। उस दौरान सभी भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में अनुराग ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस की बसों में भर कर पंजाब के माधोपुर के पास छोड़ा गया था।
विज्ञापन


जेटली और स्वराज के दुनिया छोड़ जाने से हिमाचल भाजपा को गहरा झटका लगा है। अरुण जेटली वर्ष 2007-08 में हमीरपुर में उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में आ चुके हैं।
विज्ञापन


जेटली ने हमीरपुर के भोटा चौक स्थित सर्वहित सुधार सभा परिसर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत भी हासिल की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें