फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने गिनाए नोटबंदी के फायदे, राहुल समेत कांग्रेस पर कसा तंज

Sat, 21 Jan 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी से थोड़े समय के लिए तकलीफ होगी, लेकिन आने वाले लंबे समय के लिए देश भ्रष्टाचार और कालेधन से मुक्त होगा। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भविष्य में परिवर्तन आएगा। इससे राजस्व बढ़ेगा।
विज्ञापन


शासन को खर्च करने की ताकत मिलेगी, जिससे गरीब कल्याण कार्य होंगे। पहले पैसा बाहर बाजार में गुमनामी में घूमता था। पता नहीं था कि इस पैसे का मालिक कौन है। हमने गुमनाम पैसा बैंकों में जमा करवाया।

अब पता चला है कि इसका मालिक कौन है, लेकिन बैंकों में गुमनाम पैसों को जमा करवाने वालों के पाप धुले नहीं हैं। अब उन्हें टैक्स देना होगा। पता नहीं क्यों नोटबंदी पर कांग्रेस को तकलीफ हो रही है?
विज्ञापन

जेटली ने गिनाए मोदी सरकार के बड़े फैसले

नोटबंदी से देश में भ्रष्टाचार और कालेधन रूपी कैंसर को जड़ से खत्म करने का मसौदा तैयार हुआ है। मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। इससे देश में भ्रष्टाचार के इतिहास से मुक्ति मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में तुरंत फैसले लेने तथा उन्हें अमलीजामा पहनाने की क्षमता है। देश के पूर्व सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही दी। सातवें वेतन आयोग को महज चार माह में स्वीकार कर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा लाभ दिया है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बोले जेटली, राहुल पर कसा तंज

देश की सुरक्षा के मामले में भी मोदी सरकार पीछे नहीं रही है। आतंकियों के ठिकानों पर मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रमाण दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक की ताकत फौज में पहले भी थी, लेकिन उन सरकारों में निर्णय लेने की क्षमता नहीं थी।

उन्होंने तत्कालीन यूपीए सरकार पर देश की सुरक्षा सहित भ्रष्टाचार और कालेधन जैसे गंभीर मुद्दों पर किसी तरह की गंभीरता न दिखाने की बात कही। कहा कि कांग्रेस ने तो देश को कई दशक पीछे धकेल दिया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह विनोद व्यंग्य का पात्र बन चुके हैं। मोदी सरकार ने राजनीति में गणित को समाप्त कर नई नई केमिस्ट्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धुर विरोधी लोहिया के आगे कांग्रेस ने टेके घुटने

अरुण जेटली ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि लोहिया कांग्रेस के धुर विरोधी रहे, लेकिन आज कांग्रेस उसकी धुर विरोधी शख्स की पार्टी के आगे घुटने टेक रही है।

60 साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस एक चौथाई सीट मांगने वाली पार्टी बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें