फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैच देखने आएं सीएम, मैं करूंगा खास स्वागत'

Wed, 30 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे एवं एचपीसीए के पदाधिकारी अरुण धूमल ने कहा है कि वे धर्मशाला खास तौर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वागत के लिए पहुंचे हैं। अरुण ने कहा कि वे आज दोबारा मुख्यमंत्री को मैच देखने के लिए न्योता देते हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर विदेश दौरे पर हैं। इसलिए, वे मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। अरुण ने कहा कि उनका फोकस फिलहाल मैच पर है। राजनीति के बारे में वे दो अक्तूबर के बाद बात करेंगे। अरुण ने कहा कि सुनने में आया है- मुख्यमंत्री फेसबुक पर कुछ कमेंट से नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अपने फेसबुक पेज पर आए दिन प्रधानमंत्री पर अभद्र और शर्मनाक टिप्पणी कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि फेसबुक इज फ्री मीडियम। ऐसे में सीएम को भी ऐसी बातों को तवज्जो नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें