फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को प्राणायाम सिखाएगा आर्ट ऑफ लिविंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों को प्राणायाम सिखाएगा आर्ट ऑफ लिविंग
विज्ञापन

कार्यक्रम का शहरी विकास मंत्री ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। योग, प्राणायाम और श्वास की क्रियाओं से कोई भी व्यक्ति अपने ऑक्सीजन लेवल और फेफड़ों को मजबूत कर सकता है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अस्पताल में दाखिल कोरोना मरीजों के अलावा स्वस्थ लोगों के लिए जूम एप के माध्यम से यह प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन

संस्था के योग से निरोग कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान डीडीयू अस्पताल के एमएस और अन्य डॉक्टर इस कार्यक्रम से जुड़े रहे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कोरोना से जूझ रहे प्रदेश के सभी लोगों से योग प्राणायाम और श्वास की क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों को सबसे अधिक समस्या सांस लेने में होती है। असबसे बड़ी चुनौती फेफड़ों को संक्रमित होने से बचाने की रहती है। कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा सिखाई जा रही श्वास की क्रियाएं प्राणायाम बेहद लाभकारी हैं, इसका सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुकांत पाल चौहान, डीडीयू के एमएस डॉक्टर रविंद्र मोक्टा, डॉ. प्रवीण चौहान, मीडिया समन्वयक तृप्ता शर्मा, वरिष्ठ प्रशिक्षक अभय शर्मा, अनूप वैद, अंबिका, मनाली वर्मा, मदन, नीलम गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। भाजपा नेता कुसुम सदरेट, राजेश शारदा, गगन लखनपाल और अन्य लोग भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें