फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: जनजातीय इलाकों में पहुंचकर सेना के जवानों ने सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं

Sat, 18 Jun 2022 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

सैनिकों का 15 सदस्यीय दल बाइकों पर लाहौल-स्पीति और चंबा घाटी के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं जानने के लिए निकला है। यह दल कबायली क्षेत्र पांगी के साच दर्रा, पांगी, केलांग, बरलाच लॉ और स्पीति घाटी के 1,092 किलोमीटर के खतरनाक पहाड़ी ट्रैक से गुजरा।
विज्ञापन
सेना के जवानों ने सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिकों का 15 सदस्यीय दल बाइकों पर लाहौल-स्पीति और चंबा घाटी के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं जानने के लिए निकला है। यह दल कबायली क्षेत्र पांगी के साच दर्रा, पांगी, केलांग, बरलाच लॉ और स्पीति घाटी के 1,092 किलोमीटर के खतरनाक पहाड़ी ट्रैक से गुजरा। बाइक रैली कांगड़ा के योल कैंट से शुरू हुई है। पठानकोट उप क्षेत्र की स्थापना के 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में यह अभियान शुरू किया गया है। पठानकोट सब एरिया के कमांडर ब्रिगेडियर संदीप एस शारदा और लेफ्टिनेंट जनरल भूपिंदर सिंह ठाकुर ने मनाली में चंबा, लाहौल और स्पीति में भारतीय सेना की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों की समस्याएं दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। लेफ्टिनेंट जनरल ने 1965 और 1971 के भारत पाक युद्ध, ऑपरेशन विजय, हाल के ऑपरेशन जफरान सहित अपने गौरवशाली इतिहास में विभिन्न सैन्य अभियान के दौरान पठानकोट उप क्षेत्र की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने भारतीय सेना में खेल भावना और रोमांच की परंपरा को मजबूत करने और कार्यक्रम के दौरान दूरदराज के इलाकों में रहने वाले भारतीय सेना के दिग्गजों और स्थानीय युवाओं तक पहुंचने के लिए अभियान दल को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें