फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कामगारों समेत सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन के बीबीएन में उद्योगों के 17 कामगारों समेत सुबाथू में सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। कोविड संक्रमित जवान को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा था। बीबीएन के सारा टेक्सटाइल में फिर से 14 कामगार पॉजिटिव आए हैं जबकि एसएसएफ टेक्नो प्लास्टिक उद्योग के तीन कामगार संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो महिलाओं समेत 18 लोग पॉजिटिव आए हैं। बीबीएन के आधा दर्जन उद्योग सील किए जा चुके हैं लेकिन इन उद्योगों के कामगार लगातार संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में एक पॉजिटिव आए 18 मामलों में 17 मामले बीबीएन के हैं जबकि सुबाथू से एक पॉजिटिव आया है। सुबाथू में पॉजिटिव आया जवान बाहरी राज्य से आने के बाद क्वारंटीन था और सैंपल लेने के बाद जांच में संक्रमित पाया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि नए 18 मामले आने के बाद कुल 287 कोरोना के केस आ चुके हैं जबकि जिले में अब 178 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें