फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Bharti Hamirpur: सेना भर्ती के पहले दिन 130 ने पार की मैदान की बाधा, शनिवार को होगा मेडिकल; जानें अपडेट

Fri, 17 Jan 2025 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले के सिंथेटिक ट्रैक अणु में शुक्रवार को थल सेना भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू हुई। 
विज्ञापन
अणु खेल मैदान में कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुई सेना भर्ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत खेल मैदान अणु में शुक्रवार को तीन जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली शुरू हुई। भर्ती के पहले दिन ग्राउंड टेस्ट और दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद 130 अभ्यर्थी शारीरिक मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया के लिए चयनित हुए हैं। मेडिकल प्रक्रिया 18 जनवरी को मैदान में होगी। भर्ती रैली के लिए सुबह तीन बजे से ही अभ्यर्थी खेल मैदान में पहुंच गए थे। रैली शुरू होने से पूर्व अभ्यर्थियों के 20 चिह्नित दवाइयों के दुरुपयोग की जांच के लिए डोप टेस्ट किए गए। जांच के बाद सुबह सात बजे से दौड़ प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें बिलासपुर और हमीरपुर की तीन तहसीलों से 360 अभ्यर्थियों भाग लिया।

विज्ञापन

 




फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के अलावा पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस इत्यादि टेस्ट और लंबाई, वजन और छाती का माप भी लिया गया। सभी बाधाओं को पूर्ण करने के बाद 130 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया। वहीं, 230 अभ्यर्थी दौड़, ऊंची कूद, दस्तावेजों में त्रुटियां आदि विभिन्न प्रकार की बाधाएं पार न कर पाने के कारण बाहर हो गए। भर्ती के लिए बिलासपुर जिला से सदर और हमीरपुर जिला से गलोड़ और नादौन से 360 प्रवेश परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे दिन 18 जनवरी को बिलासपुर और हमीरपुर की सात तहसीलों से 550 अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग लेेंगे। भर्ती के लिए बिलासपुर जिला की तहसील भराड़ी, नम्होल, घुमारवीं और नैना देवी, जबकि हमीरपुर जिला से भोरंज, बमसन और टौणी देवी से अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती रैली के प्रथम पड़ाव को पूर्ण करने के बाद 19 जनवरी को उनका मेडिकल होगा।
विज्ञापन

पहले दिन 130 अभ्यर्थी सभी बाधाओं को पार कर मेडिकल प्रक्रिया के लिए चयनित किए गए हैं। पहले दिन बिलासपुर और हमीरपुर जिला से 360 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती रैली निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाई जा रही है। दूसरे दिन 550 अभ्यर्थी भर्ती रैली प्रक्रिया में भाग लेंगे, जिनका मेडिकल 19 जनवरी को होगा - कर्नल बीएस भंडारी, निदेशक, थल सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें