फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में खुली भर्ती, आप भी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना में छह अप्रैल से विभिन्न पदों को भरने के लिए खुली भर्ती करवाई जा रही है। यह भर्ती हिमाचल के पांवटा साहिब तहसील के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में करवाई जाएगी।
विज्ञापन


6 से 11 अप्रैल तक सेना में सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक और सैनिक स्टोर कीपर तकनीकी की खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। आप भी यदि सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पहुंच जाएं।

उपायुक्त रितेश चौहान ने बताया कि उपरोक्त पदों के लिए नियमानुसार भर्ती की जाएगी। अलग अलग जिलों के लिए समयसारिणी तैयार कर ली गई है। दूसरे राज्यों के युवा भी इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जानिए कब किसकी भर्ती?

6 अप्रैल को सोलन जिला के उम्मीदवारों के लिए, 7 अप्रैल को शिमला जिला के उम्मीदवारों के लिए, 8 अप्रैल को सिरमौर और किन्नौर 9 अप्रैल को डीएससी के लिए भर्ती की जाएगी।

इसमें केवल हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के सेवानिवृत्त सैनिक भाग ले सकते हैं। जबकि 10 एवं 11 अप्रैल को चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र, एनसीसी और खिलाड़ी उम्मीदवारों का चयन भी संबंधित जिलों के लिए दी गई तारीखों में ही किया जाएगा।

सेना में सामान्य डयूटी में भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी पद में भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष रखी गई है।

ये योग्यताएं भी अनिवार्य

उपायुक्‍त ने बताया कि सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक कम से कम 45 प्रतिशत में पास होनी चाहिए। जबकि किन्नौर जिला और गोरखा उम्मीदवारों के लिए सिर्फ मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसी प्रकार सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार को मैट्रिक कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है ।

सैनिक जनरल डियूटी के उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 166 सेमी, वजन 48 किग्रा और सीना 77/82 सेमी होना चाहिए। जबकि गोरखा उम्मीदवार के लिए ऊंचाई केवल 157 सेमी, वजन 48 किग्रा और सीना 77/82 सेमी होना चाहिए। इसी प्रकार सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए ऊंचाई 162 सेमी, वजन 48 किग्रा और सीना 77/82 सेमी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

साथ लाएं ये प्रमाण पत्र

उपायुक्त ने बताया कि भर्ती में आने वाले उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, जाति, चरित्र, आधारकार्ड और अविवाहित प्रमाण पत्र की तीन तीन फोटो प्रतियां और 10 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

सेना भर्ती के लिए शरीर पर टैटू चिन्ह पूर्णतया वर्जित है। उन्होंने सिरमौर जिला के युवाओं का आह्वान किया है कि वह इस सेना की इस खुली भर्ती का लाभ अवश्य उठाएं। अधिक जानकारी के लिए युवा भर्ती कार्यालय शिमला के हेल्प लाइन नंबर 0177-2652804 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें