फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में सैंकड़ों पदों पर खुली भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सैंकड़ों युवाओं को सेना की वर्दी पहने का अवसर मिलने वाला है। 19 फरवरी से सैंकड़ों पदों पर खुली भर्ती होने जा रही है। किस श्रेणी में कुल कितने पद भरे जाने हैं, इसकी सूचना भी जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन


सेना में सिपाही सामान्य डयूटी, क्लर्क एवं स्टोर कीपर तकनीकी के लिए जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए हमीरपुर के पॉली टैक्नीक कालेज ग्रांउड बडू में 19 फरवरी से खुली भर्ती करवाई जाएगी।

ये भर्ती 26 फरवरी 2015 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में पहुंच सकते हैं। इस भर्ती के लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

कब और कहां होगी भर्ती?

इसकी जानकारी देते हुए सेना भर्ती अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि यह भर्ती 19 फरवरी को जिला हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, सुजानपुर टीहरा एवं बमसन तथा 20 फरवरी को भोरंज, बडसर, नादौन एवं उपतहसील बिझड़ी और गलोड के नौजवानों के लिए आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को बिलासपुर जिला की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं एवं उपतहसील भराड़ी व नम्होल से संबंधित युवाओं के लिए जबकि 22 फरवरी को बिलासपुर जिला की ही तहसील झंडूता और श्री नैनादेवी के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी।

उम्मीदवार अपने शैक्षणिक और खेलकूद से जुड़े सभी प्रमाण पत्र लेकर पहुंच जाएं।

23 और 24 को ऊना के लिए भर्ती

वहीं, 23 फरवरी को जिला ऊना की तहसील ऊना, अंब तथा उपतहसील ईसपुर एवं भरवाईं, जबकि 24 फरवरी को तहसील बंगाणा, हरोली और उपतहसील जोल से संबंधित नौजवानों के लिए आयोजित होगी।

इसके अलावा 24 फरवरी को ही डीएससी में हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के जिला गुड़गांव, मेवात, पलवल एवं फरीदाबाद एवं यूटी चंडीगढ़ को छोड़कर भर्ती का भी आयोजन किया जा रहा है।

सेना भर्ती अधिकारी ने बताया कि सैनिक सामान्य डयूटी के लिए अभ्यर्थी का जन्म 19 फरवरी 1994 से 18 अगस्त, 1997 के मध्य होना चाहिए, जबकि सैनिक क्लर्क एवं स्टोर कीपर तकनीकी के लिए अभ्यर्थी का जन्म 19 फरवरी 1992 से 18 अगस्त, 1997 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राउंड टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा

भर्ती के दौरान शारीरिक मापदंड पूरा करने वाले युवाओं के लिए ग्राउंड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें जो भी उम्मीदवार पास होंगे उनके लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके बारे में उम्मीदवारों को सूचित भी किया जाएगा। बाद में मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। वहीं, सेना अधिकारियों का कहना है कि भर्ती स्‍थल पर सभी उम्मीदवार किसी भी ऐसे शख्स पर भरोसा न करें जो पैसे देकर भर्ती करवाने का दावा करता हो।

ये भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष रहेगी और योग्यताएं व टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को भी सेना में नौकरी मिल पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें