फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: नौ दिन के पर्वतारोहण अभियान में स्वच्छता का संदेश देंगे सेना के जवान

Sun, 26 Sep 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

कमांडिंग अफसर कर्नल दिग्विजय सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाई। दल में दो अधिकारी, दो जेसीओ और 13 जवान शामिल हैं। यह दल उत्तराला, बड़ा भंगाल से होते हुए नौ दिन बाद जिला चंबा के होली पहुंचेगा। कमांडिंग अफसर कर्नल दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ मनाने के साथ भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर साहसिक गतिविधियों के तहत इस दल को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
सेना के 17 सदस्यों का दल पर्वतारोहण के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के 17 सदस्यों का दल रविवार को बैजनाथ के आर्मी के अलहिलाल कैंप से पर्वतारोहण के लिए रवाना हुआ। कमांडिंग अफसर कर्नल दिग्विजय सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाई। दल में दो अधिकारी, दो जेसीओ और 13 जवान शामिल हैं। यह दल उत्तराला, बड़ा भंगाल से होते हुए नौ दिन बाद जिला चंबा के होली पहुंचेगा। कमांडिंग अफसर कर्नल दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ मनाने के साथ भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर साहसिक गतिविधियों के तहत इस दल को रवाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दल में शामिल सैनिक रास्ते में मिलने वाले कूड़े कचरे का निपटान करते हुए स्वच्छ हिमाचल स्वच्छ भारत का संदेश भी देंगे।

विज्ञापन


रास्ते में युवाओं को भारतीय सेना में नौकरी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अतिरिक्त यह दल पूर्व सैनिकों से बैठक करके उनसे उस समय के और वर्तमान हालातों पर चर्चा करेगा तथा उनके समस्याओं की जानकारी लेगा। कहा कि पूर्व सैनिकों की इन समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। कैप्टन पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि यह दल रोजाना 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय करेगा और नौ दिन के बाद चंबा के होली में पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस दल को एक माह तक प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें