फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में कम नहीं जोश, पर दौड़ में फूल जा रहा दम

Sat, 11 Jan 2020 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा मैदान में चल रही सेना भर्ती के दूसरे दिन युवाओं में जोश देखने को तो मिला, लेकिन भर्ती देखने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़ में से 20 फीसदी युवा भी 1600 मीटर दौड़ नहीं लगा पाए। सेना में भर्ती होने के लिए हमीरपुर और बिलासपुर से आए भर्ती के दूसरे दिन 4190 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था।

विज्ञापन


इसमें से 3471 युवाओं को ही दौड़ लगाने का मौका मिल पाया। 2956 युवाओं की 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के पहले ही सांसें फूल गई। 515 युवा ही ग्राउंड पास कर पाए। जिन युवाओं ने ग्राउंड प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके लिए मेडिकल प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि सेना भर्ती के दूसरे दिन 4190 युवाओं ने आवेदन किया था।

इसमें 3471 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने बताया कि 3471 युवाओं में से 515 युवाओं ने दौड़ पूरी की है। कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी युवा दलालों के चक्कर में न आएं। सेना भर्ती को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें