फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने का मौका, भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Fri, 16 Jul 2021 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

कर्नल त्यागी ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी 2022 से भर्ती रैली  होगी। 
विज्ञापन
सेना भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय थल सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सूबे के तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि इन पदों के लिए तीनों जिलों के पात्र युवा 28 अगस्त तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉटइन पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले युवाओं को ही आगामी भर्ती रैली में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।    कर्नल त्यागी ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी 2022 से भर्ती रैली  होगी। इसी प्रकार सैनिक क्लर्क, टेक्निकल और स्टोरकीपर के पदों की भर्ती भी संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी से आरंभ होगी। सैनिक फार्मा के पदों की भर्ती इसी वर्ष 6 नवंबर से कुल्लू या मंडी में हो सकती है। सैनिक ट्रेड्समैन की भर्ती रैली अगले वर्ष 2 मार्च से संभवत: रामपुर बुशहर के निकट अवैरी पट्टी में करवाई जाएगी। 

निदेशक ने बताया कि सैनिक ट्रेड्समैन में हाउस कीपर और मैस कीपर के पदों के लिए आठवीं पास युवा भी पात्र हैं। जबकि, सैनिक ट्रेड्समैन शैफ कम्युनिटी, ड्रैसर, स्टीवर्ट, वाशरमैन, टेलर, स्पोर्ट स्टाफ, पेंटर और डैकोरेटर इत्यादि के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने तीनों जिलों के पात्र और इच्छुक युवाओं से थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें