भारतीय सेना में युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी पट्टी रामपुर बुशहर में 18 से 24 नवंबर तक भर्ती रैली होगी। इसमें शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवा भाग ले सकेंगे। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि भारतीय सेना के सौजन्य से प्रिथी मिलिट्री स्टेशन आवेरी पट्टी बायल में सेना की देखरेख में भर्ती रैली होगा। उन्होंने कहा कि रैली स्थल के मुख्य द्वार पर नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा।
इसमें पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस विभाग को रैली के दौरान पर्याप्त पुलिस कर्मी, पीसीआर वैन, ट्रैफिक व्यवस्था, नाका एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है ताकि युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रैली के दौरान पर्याप्त मात्रा में बसों की सुविधा दी जाएगी। पंचायत भवन, स्कूल भवन और अन्य भवनों में ठहरने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद रामपुर को साफ-सफाई से संबंधित सारी व्यवस्थाओं को बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
कब-किस तहसील के लिए भर्ती
- 18 नवंबर: शिमला जिले की सभी तहसील और सोलन जिले के अर्की तहसील के युवा रैली में भाग लेंगे।
- 19 नवंबर : सोलन जिला के बद्दी तहसील को छोड़कर बाकी तहसीलों के युवा सम्मिलित होंगे।
- 20 नवंबर : बद्दी तहसील और सिरमौर जिले की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नौहरा, रोनाहाट और शिलाई तहसील के युवा सम्मिलित होंगे।
- 21 नवंबर : सिरमौर के पांवटा साहिब, राजगढ़ रेणुका, पच्छाद और ददाहू तहसील के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।
- 22 नवंबर : शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क अग्निवीर ट्रेड्समैन और किन्नौर जिला अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन के युवा सम्मिलित होंगे।