फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एक वर्ष की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को प्री प्राइमरी शिक्षक लगाने की मांगी मंजूरी

Thu, 11 May 2023 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात कर यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक वर्ष की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों की संख्या अधिक हैं। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एक वर्ष की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को प्री प्राइमरी शिक्षक लगाने का मामला नई दिल्ली तक पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात कर यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक वर्ष की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों की संख्या अधिक हैं। इन्हें भर्ती के लिए पात्र बनाते हुए छह माह का ब्रिज कोर्स करवाने की छूट भी मांगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने रोहित ठाकुर को आश्वस्त करते हुए इस मामले में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं में केंद्र सरकार से 60 फीसदी की जगह 90 फीसदी बजट शेयर देने की मांग भी रखी।

विज्ञापन


अभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 60 फीसदी बजट दिया जाता है। 40 फीसदी बजट राज्य सरकार देती है। रोहित ठाकुर ने कहा कि इन योजनाओं को सफलतापूर्वक चलाने के लिए केंद्र सरकार का शेयर बढ़ाने की जरूरत है। रोहित ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के काम में तेजी लाने और प्रदेश में नये केंद्रीय विद्यालय खोलने का मामला भी उठाया। इस दौरान प्रदेश शिक्षा विभाग के केंद्र में लंबित विषयों पर विस्तरित चर्चा की गई। रोहित ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। रोहित ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल से अटूट संबंध है। उनका ससुराल मंडी जिले में है। उधर, बुधवार को मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर खेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें