फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डिपुओं में नहीं पहुंचीं सस्ती दालें, सचिवालय से अभी तक नहीं मिली टेंडर को मंजूरी

Thu, 11 May 2023 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)

सार

प्रदेश में डिपुओं के माध्यम से हर महीने करीब 555 मीट्रिक टन दालें सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में राशन डिपुओं में अभी तक सस्ती दालों की सप्लाई नहीं पहुंची है। इसका कारण दालों का टेंडर होने के बाद भी प्रदेश सचिवालय से टेंडर को मंजूरी अभी नहीं मिली है, जिससे प्रदेश के करीब 18.5 लाख राशन कार्ड धारकों को अभी सस्ती दालों के लिए अभी इंतजार करना होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह सुनिश्चित कर रखा है कि डिपुओं में सस्ती दरों पर मिलने वाला खाद्य सामान 10 तारीख तक पहुंच जाए। राशन कार्ड धारकों को चना दाल, मुंग, मलका और माश की चार सस्ती दरों पर दी जाती है।

विज्ञापन


प्रदेश में डिपुओं के माध्यम से हर महीने करीब 555 मीट्रिक टन दालें सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। वर्तमान में राशन कार्ड धारकों को चना दाल एपीएल परिवार को 36 रुपये किलोग्राम और बीपीएल को 26 रुपये प्रति किलोग्राम, मूंग दाल एपीएल परिवार को 74 और बीपीएल परिवार को 64 रुपये, मलका दाल एपीएल परिवार को 73 और बीपीएल को 63, माश की दाल एपीएल को 73 और बीपीएल को 63 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलती है।

अब समय पर दलों की सप्लाई न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को बाजार से माश 110 रुपये, मलका 90 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये और चना दाल 70 रुपये किलोग्राम के हिसाब से महंगी दरों पर खरीदनी पड़ रही है। इस कारण गरीब लोगों को घर चलाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बिलासपुर में हर महीने 1.77 लाख राशन कार्ड धारकों को 245 डिपुओं के माध्यम से 3,515 क्विंटल दालों की हर महीने सप्लाई होती है। उधर, हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि प्रदेश के लिए केंद्र से 3 मई को दालों का कोटा मिल गया है। टेंडर की मंजूरी मिलते ही दो-तीन दिन में दालों की आपूर्ति प्रदेश के डिपुओं में कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें