राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 26वीं बैठक में नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 34 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 34 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
इनमें लगभग 1754.44 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 3635 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा, भरत खेड़ा और आरडी नजीम, सचिव अक्षय सूद और अमिताभ अवस्थी तथा उद्योग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।