फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 12 बजे तक कर सकेंगे शराब ठेके के रिन्यूवल के लिए आवेदन

Fri, 29 Mar 2019 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

नए वित्त वर्ष 2019-20 में रिन्यूवल के तहत शराब ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार शाम तक करीब विभाग को करीब 57 फीसदी शराब ठेकों के आवंटन के लिए आवेदन मिल चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि, बैंकों में सर्वर की दिक्कत की वजह से काफी आवेदक आवेदन नहीं कर सके। ऐसे में आवेदन स्वीकार करने के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

टोल बैरियरों को भी शुक्रवार को आवंटित कर दिया जाएगा। आबकारी आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग से शराब ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी मांगी गई थी। आयोग से मिलते ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक आवेदन स्वीकारने के बाद बचे हुए आउटलेट के लिए ड्रा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कहा कि प्रयास यह है कि नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन से ही नए सिरे से शराब ठेकों का संचालन हो जाए ताकि सरकार को राजस्व की हानि न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें