फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: इक्डोल में प्रवेश के लिए 15 मार्च तक बढ़ी आवेदन की तिथि

Wed, 02 Mar 2022 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा और मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ऑनलाइन प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 28 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है। 
विज्ञापन
इक्डोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा और मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ऑनलाइन प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 28 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है। यूजीसी के निर्देशानुसार इस बार देरी से शुरू हुई संस्थान की प्रक्रिया को 15 मार्च तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।  स्नातक कक्षाओं में बीए, बीकॉम, बीएड, स्नातकोत्तर कक्षाओं में एमए, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र , इतिहास, संगीत, संस्कृत, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, एमए शिक्षा, एमकॉम, पत्रकारिता एवं जन संपर्क , एमबीए के अलावा संस्थान की ओर से संचालित किए जा रहे डिप्लोमा कोर्सों में टूरिस्ट गाइड, योग अध्ययन, कंप्यूटर एप्लीकेशन और डाटा साइंस में 15 मार्च तक ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा।  

विज्ञापन


इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 15 मार्च तक प्रवेश के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। 15 मार्च के बाद प्रवेश का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण के लिए विवि की वेबसाइट पर दिए गए इक्डोल के लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश के संबद्ध में छात्र दूरभाष संख्या 0177-2833419, 2833444, 2832239 पर पूछताछ कर सकते हैं। 
 
इक्डोल बीएड, एमए शिक्षा और एमबीए कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल किया जारी 
विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 (जनवरी/फरवरी-2022) के लिए प्रवेश की चल रही प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बीएड कोर्स की काउंसलिंग  21 मार्च से 29 मार्च तक होगी, जबकि एमए शिक्षा की काउंसलिंग 30 और  31 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी।  एमबीए की काउंसलिंग की प्रक्रिया 28 व 31 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी।  इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि इन तीनों कोर्स की काउंस लंग से संबंधित आवश्यक जानका री और शेड्यूल इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। छात्र दूरभाष संख्या - 0177-2833419, 2833444, 2832239 पर भी संपर्क कर इस संबद्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें