फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां करें वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन

Sun, 01 Jun 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
संकट और आपातकालीन घड़ी में अदम्य साहस दिखाने वाले सूबे के युवाओं को वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदेश के ऐसे युवा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए उपायुक्त या एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2013-14 में जिन युवाओं ने बहादुरी का परिचय देते हुए किसी की जान बचाई हो या किसी डूबते हुए व्यक्ति को सुरक्षित निकाला हो तो वे अपने पूरे ब्योरे के साथ आवेदन करें। उसके बाद युवाओं के नाम वीरता पुरस्कार के लिए नामित किए जाएंगे।

इन्हें राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार राष्ट्रपति की ओर से दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे। आवेदन करने वाले युवाओं का प्रमाण पत्रों की छानबीन के बाद चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


जुलाई तक करें आवेदन
एसडीएम चंबा बचन सिंह ने बताया कि अदम्य साहस का परिचय देने वाले युवाओं को वीरता पुरस्कार दिया जाता है। इसके लिए युवा जुलाई तक संपूर्ण ब्योरे के साथ आवेदन करें। पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य युवाओं के साहस का सम्मान करना और दूसरे युवाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि वीरता पुरस्कार गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें