फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple season in himachal: 2,700 रुपये प्रति बॉक्स बिका स्पर वैरायटी का सेब

Sun, 26 Jun 2022 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)

सार

स्पर सेब लेकर मंडी पहुंचे बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिले। रविवार को जो सेब मंडी में पहुंचा, वह ननखड़ी के निचले इलाकों से आना शुरू हुआ है। बागवानों को 2,700 रुपये प्रति बॉक्स सेब के दाम मिले हैं।
विज्ञापन
खेगसू मंडी में पहुंचा स्पर वैरायटी का सेब। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला, किन्नौर और कुल्लू के हजारों बागवानों को लाभान्वित करने वाली खेगसू सब्जी मंडी सेब सीजन के लिए सज चुकी है। मंडी में बागवानों के सेब ने भी दस्तक दे दी है। रविवार को मंडी पहुंचा स्पर वैरायटी का सेब 2700 रुपये प्रति बॉक्स बिका। सेब के बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


गौर हो कि हर वर्ष तीन जिलों के हजारों बागवान सेब की फसल लेकर खेगसू मंडी पहुंच रहे हैं। बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष निचले इलाकों में सेब सीजन जल्दी से शुरू हो गया है। इस बार मौसम गर्म भी रहा है। इस कारण सेब जल्द पकना शुरू हो चुका है। खेगसु मंडी इस बार समय से पहले ही सज गई है। मंडी स्थित सभी खरीदार समय से पहले ही सेब सीजन के लिए मैदान में डट गए हैं।

रविवार को स्पर सेब लेकर मंडी पहुंचे बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिले। रविवार को जो सेब मंडी में पहुंचा, वह ननखड़ी के निचले इलाकों से आना शुरू हुआ है। बागवानों को 2,700 रुपये प्रति बॉक्स सेब के दाम मिले हैं। शॉप नंबर 17 के संचालक सुरेश ठाकुर ने बताया कि रविवार को स्पर वैरायटी का सेब लेकर पहुंचे बागवान को 2,700 रुपये प्रति बॉक्स दाम मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बागवानों से अपील की है कि कच्चा माल लेकर मंडी न पहुंचें। तैयार माल ही बिक्री के लिए लाएं। उल्लेखनीय है कि उप तहसील नित्थर के निचले इलाकों शानी, घोरला, खनी और रेची से भी सेब अब जल्द बाजार में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें