फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा के चलते सेब सीजन ने नहीं पकड़ी रफ्तार, कुल्लू में 600 ट्रक खड़े

Sun, 20 Aug 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 ट्रक ऑपरेटरों का कारोबार पिछले करीब डेढ़ महीने से ठप हो गया है। सेब सीजन के बीच कुल्लू में करीब 600 ट्रक खड़े हो गए हैं। कुल्लू और मंडी के बीच नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त होने की मार ट्रक ऑपरेटरों पर पड़ी है।
विज्ञापन
सेब सीजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेब सीजन का भार अपने कंधों पर लेने वाले ट्रक ऑपरेटरों का कारोबार पिछले करीब डेढ़ महीने से ठप हो गया है। सेब सीजन के बीच कुल्लू में करीब 600 ट्रक खड़े हो गए हैं। कुल्लू और मंडी के बीच नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त होने की मार ट्रक ऑपरेटरों पर पड़ी है।

विज्ञापन


सेब सीजन में कुल्लू में ट्रकों की आवाजाही अधिक देखने को मिलती थी, लेकिन नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त होने से बंद है। कुल्लू-मंडी सड़क वाया कटौला पर छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है। ऐसे में ट्रक ऑपरेटरों के ट्रक भुंतर से लेकर मनाली तक सड़क किनारे खड़े हैं। ब्यास में आई बाढ़ के बाद से सेब ढुुलाई का काम ठप है।

ट्रक ऑपरेटरों को अब बैंक की किस्तें भरने के लाल पड़ गए हैं। ट्रक ऑपरेटरों पर रोजी रोटी का संकट आ गया है। कुल्लू जिले में हर साल सेब का करोड़ों का कारोबार होता है। सेब को दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी और देश की अन्य मंडियों तक पहुंचाने के लिए ट्रक ऑपरेटर ही मुख्य सहारा होते हैं। जिले से हर सीजन में करीब 15,000 गाड़ियां जाती हैं।
विज्ञापन


ट्रक यूनियन कुल्लू के उपाध्यक्ष विशाल सूद ने कहा कि आपदा की ट्रक चालकों पर मार पड़ी है। सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान हुआ है। सेब सीजन के दौरान ट्रक ऑपरेटरों का काम इतना अधिक होता था कि कुल्लू में ट्रक कम पड़ जाते थे। प्रदेश के अन्य जिलाें की ट्रक यूनियन से गाड़ियां मंगवानी पड़ती थीं। इस बार कुल्लू जिले के ही ट्रक ऑपरेटरों को अभी तक काम नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें