वितरकों की ओर से मांग न आने के कारण यूनिवर्सल कार्टन नहीं बनाया जा रहा। यूनिवर्सल कार्टन को लेकर सरकार ने अव्यावहारिक मापदंड तय किए हैं। इससे कार्टन का वजन और कीमत बढ़ेगी। गत्ता उद्योग संघ ने अपनी शंकाओं से सरकार को अवगत करवा दिया है। फैसला सरकार को लेना है- गिरिश सरदाना, पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ
यूनिवर्सल कार्टन को लेकर असमंजस की स्थिति है। सरकार के दिशा-निर्देशों को लेकर बागवानों, वितरकों और निर्माताओं में भ्रम है। बागवानों के पास पिछले साल का टेलीस्कोपिक कार्टन और उत्पादकों के पास कच्चा माल बचा है। नई व्यवस्था लागू हो रही है, इसलिए असमंजस है। अगले साल से स्थिति साफ होने की उम्मीद है- आदित्य सूद, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ