फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इस गर्म इलाके में भी तैयार होने लगा सेब

Tue, 09 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
सरकाघाट में बागवान से उगाया सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले जैसे गर्म इलाके में भी सेब की पैदावार तैयार होने लगी है। स्थानीय लोग, बागवान और किसान सेब की नई वैरायटी लगाकर गर्म इलाकों में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। डाकखाना ब्राड़्ता के गांव सदोआ के योगराज शर्मा और नरोला पंचायत के बलदेव राज ऐसे ही प्रगतिशील ग्रामीणों में से एक हैं। योगराज शर्मा ने कहा कि उन्होंने कुछ साल पहले सेब के करीब दर्ज पौधे लगाए थे। अब ये फल देने लगे हैं।

विज्ञापन


लोग सेब उत्पादन की तरफ बढ़ें तो एक विकल्प मिल सकता है। सरकाघाट क्षेत्र की नरोला पंचायत में स्थानीय निवासी बलदेव के पौधों में फल आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने लोगों की इस बात को साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से सब कुछ संभव है। सेब केवल पहाड़ी इलाकों में ही नहीं, मैदानों में भी तैयार हो सकते हैं। तैयार किए गए सेबों के पौधों की हर कोई सराहना कर रहा है। इनका कहना है हा कि सेब के पौधों के लिए बहुत अधिक देखभाल की जरूरत होती है। अगर इनकी देखभाल की सही जानकारी हो तो कहीं पर भी सेब तैयार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें