फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सेब, आम और नींबू का समर्थन मूल्य एक रुपये बढ़ाने का एलान

Fri, 16 Jul 2021 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू

सार

 मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सीएम ने सेब, आम और नींबू के समर्थन मूल्य भी एक रुपये बढ़ाने का एलान किया। समर्थन मूल्य अब 8.50 रुपये से बढ़कर 9.50 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
खड़ापत्थर में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा उपचुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल-नावर-कोटखाई के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सौगातों की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने खड़ापत्थर में जिला स्तरीय स्वर्ण जयंती ग्राम स्वराज सम्मेलन के दौरान जुब्बल और कोटखाई में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है। मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सीएम ने सेब, आम और नींबू के समर्थन मूल्य भी एक रुपये बढ़ाने का एलान किया। समर्थन मूल्य अब 8.50 रुपये से बढ़कर 9.50 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत नरेंद्र बरागटा ने निधन से पहले उन्हें पत्र दिया था, जिसमें एसडीएम कार्यालय, उपतहसील कार्यालय, विकास खंड कार्यालय खोलने जैसी मांगों का जिक्र था। इसलिए उन्होंने यह श्रद्धांजलि तोहफा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को दिया है। सीएम ने कोटखाई में विकास खंड कार्यालय, कलबोग में उपतहसील कार्यालय तथा नावर के टिक्कर में अग्निशमन केंद्र का उपमंडल खोलने की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि 15 वर्षों से प्रदेश में नई पंचायत का गठन नहीं हुआ। कोरोना की विकट परिस्थितियों के बीच इस बार 412 नई पंचायतों का गठन किया गया। उन्होंने जुब्बल नावर कोटखाई व रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की नवगठित पंचायतों को बीस-बीस लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरस्वती नगर पुलिस चौकी व नायब तहसील कार्यालय को एचपीपीसीएल द्वारा हाटकोटी में निर्मित भवन में स्थानांतरित करने की भी घोषणा की। इस मौके पर मंत्री सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, सुखराम चौधरी, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएम बोले-पहली बार सेब का समर्थन मूल्य सीधा एक रुपये बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में सेब का मुख्य योगदान है। आज तक सेब के समर्थन मूल्य में 25 पैसे से 50 पैसे तक की ही बढ़ोतरी की जाती थी। इस बार समर्थन मूल्य में सीधे एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की जा रही है। हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि इससे बागवानों को राहत मिलेगी। हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि प्रदेश में पहली बार एक रुपए किलो सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। इससे पहले कांग्रेस सरकार के सत्ता पर रहते हुए 25 पैसे प्रति किलो के हिसाब से सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें