फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सब्सिडी में कटौती से बढ़ी उत्पादन की लागत से संकट में सेब, चंडीगढ़ में एक मंच पर जुटे बागवान

Fri, 19 Jan 2024 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला

सार

चंडीगढ़ में शुरू हुए एपल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन के पहले दिन सेब उत्पादन की चुनौतियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सेब । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य और केंद्र सरकार की ओर से की जा रही सब्सिडी में कटौती से सेब उत्पादन की लागत में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे सेब बागवान संकट में हैं। चंडीगढ़ में शुरू हुए एपल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन के पहले दिन सेब उत्पादन की चुनौतियों पर चर्चा हुई। फेडरेशन के संयोजक सोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि सेब बागवानों के सामने आजीविका बचाने की चुनौती है। सेब के लिए समर्थन मूल्य, अनुदान और विपणन की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। अधिवेशन में तीन राज्यों के 80 से अधिक बागवान प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


खाद और कीटनाशकों की महंगाई से दोगुना हुई सेब उत्पादन की लागत, सेब के आयात शुल्क में कटौती सहित अन्य मुद्दों पर अधिवेशन में चर्चा होगी और आगामी रणनीति तय होगी। सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि बागवानों के लिए सेब की बागवानी घाटे का सौदा बन गई है। बागवानों के हित ताक पर रखकर सरकारें कॉरपोरेट कंपनियों के इशारों पर काम कर रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवानों का अधिवेशन आयोजित हो रहा है, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें