फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस के मामले में अपील खारिज, दुकानदार को कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत का फैसला
विज्ञापन

चार लाख रुपये लौटाने के भी दिए हैं आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चेक बाउंस के एक मामले में अदालत ने दोषी दुकानदार की अपील खारिज कर उसकी सजा बरकरार रखी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए चौपाल निवासी मोहम्मद अनवर को सुनाई चार माह के साधारण कारावास और चार लाख रुपये मुआवजे की सजा की पुष्टि की है।
शिकायत के अनुसार चौपाल निवासी शिकायतकर्ता रमेश चंद सधामटा और दोषी मोहम्मद अनवर के बीच पुरानी जान-पहचान थी। चौपाल में दुकान चलाने वाले मोहम्मद अनवर ने 5 मार्च 2017 को अपने कारोबार की जरूरत के लिए शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। यह राशि लौटाने के लिए उसने 8 अप्रैल 2017 की तारीख का तीन लाख रुपये का चेक जारी किया था। शिकायतकर्ता ने जब चेक को भुगतान के लिए बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर शिकायतकर्ता ने अदालत में मुकदमा दायर किया था। इस मामले में निचली अदालत ने मोहम्मद अनवर को दोषी करार देते हुए चार माह के साधारण कारावास और चार लाख रुपये मुआवजे की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ दोषी ने सत्र न्यायालय में अपील दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपीलीय अदालत ने मामले के रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पाया कि दोषी ने चेक जारी करने और कानूनी नोटिस प्राप्त होने की बात स्वीकार की है। वहीं बचाव पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि चेक केवल सुरक्षा के तौर पर दिया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि चेक बाउंस के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है, क्योंकि इससे व्यापारिक लेनदेन की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। इन टिप्पणियों के साथ अदालत ने अपील खारिज कर निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें