शिमला के टुटू में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता विवेक ने छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का सिर्फ सकारात्मक उपयोग करें। इसे पढ़ाई में जानकारी प्राप्त करने के लिए ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी क्राइम को बढ़वा दे रहा है।
छात्राएं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। सोशल मीडिया इंटरनेट के उपयोग बढ़ने और बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने लिए समय और जरूरत के मुताबिक कानून भी बनाकर लागू किए जा रहे हैं।
छात्राओं और महिलाओं का इंटरनेट, सोशल मीडिया में सिर्फ अपने परिचित लोगों के ही संपर्क में रहना चाहिए। फर्जी आईडी वालों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय : कविता
टुटू स्कूल की प्रधानाचार्य कविता वर्मा ने अमर उजाला की महिला सशक्तीकरण, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जागरूक करने को चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकार की गतिविधियों का लगातार आयोजन करता रहता है। उन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया।